टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा 2 अक्टूबर, गुरुवार को विजयादशमी के पावन अवसर पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में भव्य देवी शक्ति सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस पावन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 2 अक्टूबर विजयादशमी के दिन अपराह्न- 2 बजे मंदिर परिसर में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजन-अर्चना के साथ शक्ति स्वरूपा देवी मां के विविध अस्त्र-शस्त्रों की आराधना की जाएगी। सामूहिक शस्त्र पूजन के उपरांत हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ एवं महाआरती का आयोजन किया गया है।
पूजन उपरांत श्रद्धालुओं को प्रतीकात्मक रूप से 151 तलवारों का वितरण किया जाएगा, जो धर्म, साहस और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर खिचड़ी भोग महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया है। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse