राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में शामिल होने रांची की टीम विजयवाड़ा रवाना

 

छठी जूनियर और सीनियर (सी) कैटेगरी की टीम राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए रांची जिला के खिलाड़ी विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश के लिए रवाना 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। छठी जूनियर एवं सीनियर (सी) राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए रांची जिला के खिलाड़ी विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश के लिए रवाना कुल नौ खिलाड़ी झारखंड से प्रतियोगिता में गये हैं जिसमें काजल कुमारी, रानी कुमारी, शीला कुमारी, मनीषा मिश्रा, सोना सिंह, साक्षी लकड़ा, आयुष कुमार, गजेंद्र कुमार राय, कौशल कुमार शामिल है।

राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में सुजीत कुमार (मैनेजर), दानिश अंसारी (बालक) कोच एवं पूजा सिंह (बालिका) कोच के रूप में चयन हुआ है। राज्य एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं जिससे कि वे अपना बेहतर प्रदर्शन देकर झारखंड राज्य के लिए उत्तम प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त कर सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse