मेट्रो शहरों की तर्ज पर विकसित होगा रांची एयरपोर्ट क्षेत्र

 

45 करोड़ की पांच योजनाओं की मिली स्वीकृति 

टीम एबीएन, रांची। भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट क्षेत्र को मेट्रो शहरों की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।  एयरपोर्ट की ओर से शहर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हिनू और बिरसा चौक क्षेत्र का कायाकल्प होगा।  नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने इससे संबंधित पांच योजनाओं के लिए 45 करोड़ 03 रुपये की मंजूरी दे दी है।  विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको को जल्द निविदा निकाल कर क्रियान्वयन शुरू करने का निर्देश दिया है।  

प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा है कि शहरी नियोजन के तहत राजधानी के एयरपोर्ट क्षेत्र का आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण कराया जा रहा ताकि आने वाले मेहमानों को अच्छी अनुभूति प्राप्त हो. सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट से हिनू चौक तक सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 10 करोड़ 42 लाख 27 100 रुपये, हरियाली पूर्ण और प्रकाशयुक्त सजावट के साथ हार्ड एंड साफ्ट स्केप के लिए 14 करोड़ 64 लाख, हिनू से बिरसा चौक सड़क के सुदृढीकरण के लिए 7 करोड़ 50 लाख रुपये, हार्ड एंड साफ्ट स्केप के लिए 9 करोड़ 03 लाख रुपये के अलावा हिनू चौक और गोलंबर के विकास के लिए 3 करोड़ 42 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है। 

एयरपोर्ट से हिनू चौक के बीच 1.65 किमी मार्ग को 6 लेन बनाना, सतह नवीनीकरण, फुटपाथ, साइक्लिंग पाथ, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, फ्लोरिंग पैनल, एलइडी लाइटिंग, जनजातीय कला संस्कृति पर आधारित दीवारों पर चित्रकारी, पत्थर की कलाकृतियां, झारखंड की प्राचीन कला संस्कृति पर आधारित भव्य तोरणद्वार, लैंड स्केपिंग, डिजाइनदार पेड़ पौधे, पेयजल और प्रसाधन, खाली स्थान पर पार्क, पार्किंग की व्यवस्था होगी। 

हिनू चौक से बिरसा चौक के बीच 1.2 किमी सड़क का सतह नवीनीकरण के साथ सौंदर्यीकरण, 6 लेन का निर्माण, डिवाइडर की पेड़ पौधो से सजावट, लैंड स्केपिंग, पेवर ब्लॉक, फुटपाथ, साइकिल पाथ-वे, सड़क के दोनों ओर छायादार वृक्ष, डिजाइनदार पौधे, आकर्षक स्ट्रीट एवं एलइडी लाइट, लैंड स्केपिंग, शौचालय की सुविधा रहेगी। इसके अलावा हिनू चौक का आधुनिकीकरण होगा। कपूर्री ठाकुर की प्रतिमा का उन्यन, खाली स्थानों पर झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां, वर्तमान के 12 मीटर के गोलंबर को 22 मीटर तक विस्तार, लैंड स्केपिंग, आधुनिक एलइडी लाइट, रंग बिरंगे लाइट, हरियाली के खूबसूरत पेड़ पौधे लगाये जायेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse