एबीएन न्यूज नेटवर्क, ईटखोरी/ चतरा। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के पत्रांक वि. भा. वि. रा. से. यो. 1286/25 दिनांक 18.06.2025 के निर्देश के आलोक में भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 23.08.2025 से 29.08.2025 तक ग्राम बलिया में किया गया।
आज दिनांक 23.08.2025 को कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दुलार हजाम ने की। मुख्य अतिथि धुना पंचायत की मुखिया श्रीमती सोनी कुमारी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीराम कुमार सिंह एवं योगगुरु शंकर चंद्रवंशी उपस्थित थे।
उद्घाटन सत्र में समाजसेवी सह शिक्षक विशेश्वर यादव, प्रो ललित मोहन चौधरी, प्रोफेसर अखिलेश पांडेय, एनएसएस इकाई एक कार्यक्रम प्रभारी डॉ संदीप कुमार, एनएसएस इकाई 2 के कार्यक्रम प्रभारी डॉ बालेश्वर पासवान, पुस्तकालय प्रभारी शिवकुमार सिंह, शुभम, सौरभ, मोहन भुइयां उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं मौके पर उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse