टीम एबीएन, रांची। आल-एज ग्रुप एरोबिक जिम्नास्टिक्स नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन जिम्नास्टिक्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता कोच्चि, एर्नाकुलम, केरल में 8 से 10 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी। सभी सम्बद्ध इकाइयों को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
इसी संदर्भ में, झारखंड टीम की सबजूनियर टीम के गठन हेतु तीन खिलाड़ियों का चयन किया जाना है, उन खिलाड़ियों के चयन हेतु चयन ट्रायल का आयोजन निम्नानुसार किया जा रहा है। झारखंड राज्य के सभी इच्छुक एवं योग्य जिम्नास्टों से अनुरोध है कि वे समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse