टीम एबीएन, रांची। बी आई टी मेसरा लालपूर यूनिट के तत्वावधान में आजादी के 79 स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया झंडोत्तोलन संस्थान के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार ने किया इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के आने वाले दिनों और पुरवर्ति कार्यो को छात्रों और शिक्षकों सहयोगी कर्मचारियों को बताया और देश के प्रति युवाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला।
झंडोत्तोलन के बाद ठरर के सदस्यों के द्वारा नाट्य और संगीत के माध्यम से समाज और देश में बढ़ते घटनाओं को नाट्यरूप देकर जागरूक करने के लिए प्रेरित किया इस आयोजन में एन एस एस के संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव डॉ संदीप नाथ शाहदेव डॉ प्रदीप मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आज के झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शिक्षकों और कर्मचारियों में डॉ अमृता प्रियम, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, सहायक कुलसचिव मनोज गिरि, डॉ तन्मय कुमार बनर्जी, डॉ श्रावणी मुखोपाध्याय, अजय कुमार, शांतनु सिन्हा, डॉ एन के सिंह, डॉ देवेश, डॉ मिली दत्ता, मनोज कुमार, बासुदेव सिंह, दीपक मिश्रा, डॉ आशुतोष मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने भाग लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse