एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास केसरगढ़ में कोयला माफिया चुनचुन के संरक्षण में चलाया जा रहा था कोयला का अवैध खनन। जिसमें चल धंसने से कई मजदूरों की मौत हो गयी। सीबीआई से जांच करा कर कोयला माफियाओं पर कड़ी कार्यवाई करने की जरूरत थी। जो आजतक नहीं हो पायी।
क्योंकि कोयला माफिया चुनचुन पैसे के बल पर सारी जांच को प्रभावित करने का प्रयास करते आ रहे हैं। अभी तक मजदूरों को नहीं मिला इंसाफ नहीं मिला। उनके परिवार को लाश तक नहीं मिल सका। आखिर इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी कोयला माफिया पर क्यों नहीं कोई कार्रवाई हो पा रही है।
जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर किया केसरगढ़ में हुई हादसा को लेकर जांच कर कोयला माफिया पर कार्यवाई की मांग की ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse