जामताड़ा के श्री श्याम मंदिर में हुई चोरी की शर्मनाक घटना से श्रद्धालुओं में भारी रोष

 

धार्मिक स्थलों की गरिमा और सुरक्षा की रक्षा के लिए सरकार उठाये ठोस कदम 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के जामताड़ा जिÞले में स्थित प्रख्यात श्री श्याम मंदिर में हुई चोरी की घटना की श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तीव्र निंदा व्यक्त करते हुए इस घटना को एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक बताया है। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ श्री श्याम मंदिर में हुई चोरी की घटना की निंदा की है।

कहा है कि अज्ञात चोरों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए श्री श्याम प्रभु की प्रतिमा से सभी मूल्यवान जेवरात आभूषण मुकुट, हार, चूड़ियां, कंठी, बाजूबंद और दान पात्र में रखी लाखों रुपये की धनराशि चोरी कर ली। यह घटना केवल आर्थिक क्षति नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं पर भी गहरा आघात है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चोरी नहीं, अपितु हमारी आस्था और धार्मिक स्वतंत्रता पर एक बड़ा हमला है। 

ट्रस्ट ने राज्य और केंद्र सरकार से मांग की है कि देशभर के प्रमुख मंदिरों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए विशेष बलों की तैनाती की जाए। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भी श्री श्याम मंदिर में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर मंदिर से आभूषण चुरा लिये थे। यह दोनों घटनाएं दशार्ती हैं कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा अब एक बड़ा सवाल बन चुकी है। श्रद्धालुओं और समाज में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। तथा सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सरकार को चाहिए कि वह इस गंभीर मुद्दे को केवल एक चोरी की घटना न समझे, बल्कि इसे धार्मिक अस्मिता और सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा से जोड़कर देखे। साथ ही मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षागार्ड, और आधुनिक अलार्म सिस्टम अनिवार्य किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहरायी जायें। यह समय है जब समाज और सरकार दोनों को मिलकर धार्मिक स्थलों की गरिमा और सुरक्षा की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। 

घटना की निंदा करने वालों में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, राजेंद्र अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधु जाजोदिया, अरविंद अग्रवाल, विष्णु सोनी, संजय सर्राफ, पुजारी अरविंद पांडे आदि शामिल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse