एबीएन कैरियर डेस्क। बी आई टी मेसरा लालपूर यूनिट के तत्वावधान में 21 जुलाई से आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आज विधिवत रूप से समापन हुआ।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डीन यु जी बी आई टी मेसरा डॉ संजय कुमार झा उन्होंने इस प्रकार के आयोजन के लिए लालपूर यूनिट के पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हुए AICTE के इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम में बोलते हुए संस्थान के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों और संचालन समिति के पूरे टीम को बधाई देते हुए भविष्य में इसी प्रकार के अन्य प्रोग्राम आयोजित करने की बात की।
कार्यक्रम संयोजिका डॉ श्रीमती अमृता प्रियम ने इस छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए सभी सम्मानित अतिथि वक्ताओं को धन्यवाद दिया जिन्होंने अपने अपने सत्रों में उपस्थित होकर प्रतिभागियों को नए नए तकनीकी जानकारी प्रदान किया।
आज के आखिरी दिन योग के राज्यस्तरीय योगगुरू श्री आदित्य कुमार सिंह जी ने प्रतिभागियों को अपने कार्य क्षेत्र में या फिर जीवन मे आने वाले मानसिक तनाव को कम करने और स्वस्थ रहने के लिए योग और उसकी उपयोगिता पर अपनी बातें रखी और प्रशिक्षण दिया।
इस पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सहायक कुल सचिव श्री मनोज कुमार गिरी , डॉ श्रावणी मुखोपाध्याय, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार डॉ अमृता सरकार, डॉ अपर्णा शुक्ला जय पॉल, सौमित्रो चक्रवर्ती, उमेश प्रसाद, अभय रंजन श्रीवास्तव, शुभाशीष रॉय, मानषी गुप्ता , संजय कुमार, पार्थ सारथी, , सिबा मित्रा सहित शिवांगी तिवारी,सृष्टि, अनुब्रत, शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजिका डॉ महुवा बनर्जी ने इस कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों सहित सभी मीडिया के साथियों का आभार प्रकट किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse