टीम एबीएन, रांची। जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल रांची का आज नयी कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। कार्यकारिणी की बैठक मे सर्वसम्मति से 2025-26 के लिए अध्यक्ष पद के लिए सरिता दस्सानी को चयनित किया गया।
मंत्री पद के लिए पूजा नाहटा को नियुक्त किया गया। संगठन मंत्री के पद पर सरिता सिंघी एवं सह मंत्री के रूप में रति बोहरा को कार्यभार दिया गया। अध्यक्ष सरिता दस्सानी ने बताया कि नवनियुक्त सदस्यों के कार्यकाल में हमारा यह नया मंत्रिमंडल नये-नये कार्यों के साथ सभी कार्यों का दायित्व सुचारू रूप से करने को तत्पर रहेगा।
सभी सदस्यों से आग्रह किया गया कि सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण रूप से निभायें तथा महिला मंडल को ऊंचाई पर पहुंचायें। साथ ही मंत्री पूजा नाहटा ने बताया कि आगामी रक्तदान शिविर मे महिला मंडल के सभी सदस्य अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे, अधिक से अधिक रक्तदान करने हेतु लोगों को जागरूक किया जायेगा एवं रक्तदान शिविर को सफल बनाया जायेगा। पूर्व अध्यक्ष सुमन बरमेचा ने अपने कार्यकाल मे किये गये कार्यों की उपलब्धियों के बारे मे बताया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse