टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज वर्ग दशम और द्वादश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया। मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के सीआइडी के डीआइजी, आइपीएस चंदन कुमार झा, डीएवी झारखंड जोन जे के क्षेत्रीय पदाधिकारी एस के मिश्रा, डीएवी झारखंड जोन जी के क्षेत्रीय पदाधिकारी बिपिन राय, डीएवी गांधी नगर के प्राचार्य पीके झा, डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव तथा सीएमसी स्थानीय प्रबंधन समिति के सदस्य शत्रुघ्न लाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर आगंतुकों का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन बी के एआरओ एमके सिन्हा ने कहा कि डीएवी संस्थाएं शिक्षा के प्रसार के लिए कृत संकल्प है। आज पूरे देश में डीएवी की एक हजार संस्थाएं, स्कूली और महाविद्यालयी शिक्षा के अलावा इंजीनियरिंग व मेडिकल की भी शिक्षा दे रही है। श्री सिन्हा ने मुख्य अतिथि चंदन कुमार झा का परिचय देते हुए कहा कि वे पुलिस सेवा में रहते हुए भी एक सफल शिक्षक हैं।
प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि चंदन कुमार झा ने इस अवसर पर कहा कि अपने माता, अभिभावक और शिक्षकों का सदा सम्मान करना चाहिए। आप किसी भी मुकाम पर चले जाएं, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। श्री झा ने कहा कि सफलता और असफलता जीवन के दो पहलू हैं और छात्रों को दोनों का ध्यान रखना चाहिए, सफल हुए तो बहुत सुंदर, किसी कारणवश यदि असफल रहे तो और ज्यादा मेहनत कर मंजिल को पाने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने छात्रों से कहा कि अपनी ताकत को पहचानें। इंजीनियरिंग और मेडिकल के अलावा अन्य विकल्प भी आपके लिए खुले हैं। बाद में मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिये। उल्लेखनीय है कि श्री चंदन कुमार झा पिछले नौ वर्षों से गणित विषय में बच्चों को नि:शुल्क तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
उनके निर्देशन में अनेक बच्चों ने आइएएस और जी मेन्स की परीक्षा में सफल रहे हैं। बाद में मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने वर्ग दशम और द्वादश में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र तथा स्मृतिचिह्न एवं उनके अभिभावकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पानेवाले छात्र और उनके अभिभावक बड़े प्रसन्न देखे गये।
मौके पर एनसीसी के कैडेट, वर्ग ग्यारह- बारह के छात्र छात्राओं के अलावा डीएवी पुनदाग के प्राचार्य तापस घोष, एस के राणा, एन झा, वीके पाठक, डा एन के पांडेय, संजय सिंह, पी सारंगी भी मौजूद थे। सभा का संचालन बारहवीं की छात्रा शैली केसरी ने किया। मौके पर सांस्कृतिक भी प्रस्तुत किये गये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में वैदिक नृत्य, शिक्षा गीत तथा समूह गान उल्लेखनीय रहे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse