टीम एबीएन, राहे/ रांची। अनगड़ा-राहे (एमडीआर-21) प्रोजेक्ट से सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। लेकिन अभी तक किसी भी रैयत को मुआवजा भुगतान नहीं हो सका है। इस पर विस्थापितों व रैयतों ने नाराजगी जाहिर किया है। समुचित मुआवजा के मांग को लेकर आज सताकी में ग्राम सभा बैठक हुई। बैठक में संताकी मौजा और कोतांटोली मौजा के लोग शामिल हुए।
बैठक में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधानसभा पूर्व प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो भी पहुंचे। ग्रामीणों से कागजी निरीक्षण के साथ चर्चा-परीचर्चा हुआ। मौके पर देवेंद्रनाथ महतो ने जिला भूवर्जन पदाधिकारी एवं स्थानीय राहे अंचलाधिकारी से टेलीफोनिक वार्ता कर आंदोलन का अल्टीमेटम देते हुए विस्थापितों को समुचित मुआवजा की मांग की।
संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सुभाषचंद्र महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि इस सड़क चौड़ीकरण में फिलहाल 4,485 रुपये प्रति डिसमिल दी जाने की नोटिस जारी किया गया है। जबकि वर्तमान सरकारी दर के अनुसार से 22000 रुपये प्रति डिसमिल मुआवजा राशि होनी चाहिए।
आज की इस बैठक में स्थानीय मुखिया पांडुराम मुंडा, सुभाष चंद्र महतो, अशोस संवासी, सहचरी देवी, दुर्लभ महतो, प्रीति कुमारी, रमेश महतो, पारसनाथ मुंडा, प्रफुल्य महतो आदि विस्थापित रैयत मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse