प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने की झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा

 

महामंत्री विनोद कुमार जैन, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ बने  

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का नवम प्रांतीय अधिवेशन मे नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल ने झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय समिति सत्र 2025-27 के लिए समिति की घोषणा की जो इस प्रकार है-  

  • संरक्षक- नंदलाल रूंगटा, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, राजकुमार केडिया, विनय सरावगी, गोविंद प्रसाद डालमिया, भागचंद पोद्दार, निर्मल काबरा, ओमप्रकाश अग्रवाल एवं बसंत मित्तल 
  • अध्यक्ष- सुरेश चंद्र अग्रवाल 
  • उपाध्यक्ष- ललित कुमार पोद्दार, पवन पोद्दार, नंदकिशोर अग्रवाल, सुमेर सेठी, राजेंद्र केडिया, राजेश रिटोलिया एवं प्रमोद छावछरिया 
  • प्रांतीय महामंत्री- विनोद कुमार जैन, 
  • संगठन महामंत्री- सुरेश सोंथालिया,  
  • कोषाध्यक्ष - मनोज कुमार चौधरी, 

संयुक्त महामंत्री-कौशल राजगढ़िया, कन्हैयालाल कन्नू अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत,संजय सर्राफ, विमल अग्रवाल एवं भोला चौधरी 
मंडलीय उपाध्यक्षों में- सुभाष पटवारी रांची प्रमंडल, कृष्ण अग्रवाल धनबाद प्रमंडल, रामरतन महर्षि हजारीबाग प्रमंडल, रमेश खिरवाल कोल्हान प्रमंडल, प्रीतम गाडिया संथाल परगना प्रमंडल, एवं कृष्ण कुमार सर्राफ पलामू प्रमंडल, को शामिल किया गया है। 

प्रमंडलीय मंत्री में -पवन जैन रांची प्रमंडल, मनोज कुमार चौधरी कोल्हान प्रमंडल, अशोक केडिया धनबाद प्रमंडल, धीरज जैन हजारीबाग प्रमंडल, प्रभा देवी मोदी संथाल परगना प्रमंडल एवं अशोक सांवरिया पलामू प्रमंडल को शामिल किया गया है। प्रांतीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ होंगे। प्रांतीय कमेटी में कार्यकारिणी सदस्यों में 64 सदस्यों को रखा गया है। तथा परामर्शदात्री समिति में 53 सदस्य होंगे। विभिन्न प्रांतीय विभागीय मंत्री की भी घोषणा की गयी। 

प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने सभी प्रांतीय कार्य समिति सदस्यों का अभिनंदन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कमेटी नयी ऊर्जा, उत्साह एवं अपने-अपने कार्य शैलियों से संगठन को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse