राज्यपाल और डुमरी विधायक ने छात्रों को किया सम्मानित

 

हमारे संगठन की चुनावी घोषणा है धरातल पर : देवेंद्रनाथ महतो 

जेएलकेएम ने मनाया प्रतिभा सम्मान समारोह 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने आज प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया। यह समारोह विनोद बिहारी स्टेडियम नवाडीह बोकारो में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे। डुमरी विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके तहत कुल 110 प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। 

बताते चलें कि संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष व विधायक जयराम कुमार महतो विधानसभा चुनाव से पूर्व संगठन की घोषणा पत्र में कहा था कि हमारे निर्वाचित विधायक अपने वेतन के 75% राशि आधिकारिक रूप से योग्य व जरूरतमंदों में दान किया जायेगा। जो कि आज मंगलवार को पहले तिन महीने की वेतन राशि का अधिकांश हिस्सा छात्रों के बीच वितरण किया। 

मंच से विधायक जयराम कुमार महतो ने छात्रों एवं अभिभावक को संबोधन में कहा कि शिक्षा में बेहतर सुधार से ही परिवर्तन हो सकता है। तत्पश्चात राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रों को सम्मानित किया। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के कुल 110 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। 

मैट्रिक व इंटर के टॉप 10 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। जिसके तहत प्रथम से तृतीय स्थान वाले छात्रों को लैपटॉप, चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को टैब एवं डूंमरी विधानसभा के कुल 70 पंचायत के टॉप 70 विद्यार्थियों को चयनित करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही श्री महतो ने कहा कि हमारे संगठन का चुनावी घोषणा धरातल पर है। राज्य में नयी व्यवस्था परिवर्तन के लिए हम कटिबद्ध है। 

कार्यक्रम में बोकारो उपयुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, संगठन के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो, मोतीलाल महतो, महासचिव फरजान खान, प्रवक्ता विजय सिंह, सुशील मंडल, जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार महतो आदि केंद्रीय पदाधिकारीयों के साथ हजारों की भीड़ देखने को मिली।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse