एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आज का दिन कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज वह 44 साल के हो गये हैं। इस अवसर पर पूरा देश उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। उनके जन्मदिन पर हर तरफ से शुभकामनाएं आ रही हैं।
वहीं, इस खास मौके पर सीएम हेमंत ने भी धोनी को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, झारखण्ड के लाल महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।
वहीं, बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी रांची में रहते हैं। रांची के खरउअ स्टेडियम में धोनी ने आम लोगों के साथ केक काटा। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का जादू मैदान पर हो या मैदान के बाहर, हमेशा प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोलता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse