सीयूईटी परीक्षा में एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

एबीएन कैरियर डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में आयोजित सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम आते ही एसआर डीएवी पुंदाग में खुशी की लहर दौड़ गयी। कारण विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन किया। 

अभीप्सा हाजरा ने बायोलॉजी में 100, फिजिक्स में 98 तथा केमिस्ट्री में 99, दिशा राज ने बायोलॉजी में 96.40 तथा केमिस्ट्री में 94.52, नमन राज ने इंग्लिश में 93.89, आदित्य राज ने अकाउंटेंसी में 95.30, हर्षित राज ने इंग्लिश में 96.29, बीएसटी. में  98.27 तथा इकोनॉमिक्स में 95.29, शिवम अग्रवाल ने अकाउंटेंसी में 97.04, 
बीएसटी में 96.17, इशिता राज ने इकोनॉमिक्स में 95, वैष्णवी ने इंग्लिश में 96.94 और गीतिका रानी ने इंग्लिश में 92.54 तथा ओंकार उपाध्याय ने अकाउंटेंसी में  95.30 तथा बीएसटी. में 91 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया।

विद्यार्थियों के  शानदार प्रदर्शन पर प्राचार्य डॉ तापस घोष ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थियों पर विद्यालय परिवार को गर्व है । प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को स्वर्णिम भविष्य की शुभ कामनाएं दीं तथा उम्मीद जताया कि  ये सभी विद्यार्थी  किसी  विख्यात विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बनकर अपने सपने साकार करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse