सिद्धार्थ जयसवाल बने जेसीआई एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक

 

  • सिद्धार्थ जयसवाल चुने गए जेसीआई एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक

टीम एबीएन, रांची। जेसीआई एक्सपो उत्सव जिसे रांची का त्यौहार भी कहा जाता है विगत पिछले 27 वर्षों से झारखंड का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेस्ट माना गया है। मोरहाबादी मैदान में लगने वाला 7 दिनों का ये एक्सपो, जहां आप कपड़े, इलेक्ट्रोनिकस, कंप्यूटर, फ्लैट, घर से जुड़ी हर जरूरत की वस्तु, नई गाड़ियां एवं फर्नीचर इत्यादि खरीद सकते है, 5 लाख से ज्यादा लोगों को आकर्षित करता है इस बार सितम्बर के महीने में लगने जा रहा है। 

इस साल जेसीआई एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक के तौर पर जेसी सिद्धार्थ जयसवाल को चयनित किया गया है। सिद्धार्थ पूर्व में जेसीआई रांची के सचिव के तौर पर अपना कार्यभार संभाल चुके है और विगत 14 वर्षों से जेसीआई एक्सपो उत्सव में अपनी सहभागिता दे रहे हैं।

पेशे से सिद्धार्थ स्टील कारोबारी है। वे 15 सालों से जेसीआई रांची के मेंबर है। सह संचालक के रूप मैं जेसी दीपक पटेल, जेसी अभिषेक जैन, जेसी अनीश जैन और जेसी सौरव नरेडी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse