पलामू : डिवाइडर से टकराई पिकअप, तीन की मौत, 29 घायल

 

  • पलामू में मजदूरों से भरा पिकअप डिवाइडर से टकराया, 3 की मौत; 29 घायल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल में नेशनल हाईवे 98 पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मजदूर धान की रोपनी के लिए बिहार के सासाराम जा रहे थे। 

जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले के रंका और रमकंडा इलाके से मजदूरों का एक जत्था पिकअप वाहन से सासाराम के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान कउवल के पास नेशनल हाईवे 98 पर पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप पलट गई और मजदूर उसमें फंस गये।

हादसे में राजू भुइयां (सिगसिगा कला, गढ़वा), गुड्डू राम (कंचनपुर, रंका), और पूरण भुइयां (सिगसिगा, रंका) की मौत हो गई। 2 की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान एमएमसीएच में हुई। पिकअप में कुल 30 लोग सवार थे, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल थे। 

सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर किया गया। अस्पताल में बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण डॉक्टरों को टॉर्च की रोशनी में घायलों का इलाज करना पड़ा। 

घायल मजदूरों ने आरोप लगाया कि पिकअप चालक शराब के नशे में था। इसी कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और 29 लोग घायल हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse