एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तिब्बती धार्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया।
रिजिजू ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट में कहा कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के मैकलियोड गंज स्थित मुख्य मंदिर (त्सुकग्लागखांग) में परम पावन चौदहवें दलाई लामा के दीर्घायु प्रार्थना समारोह में शामिल हुआ। इस पवित्र अवसर पर उनका आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूं।
उन्होंने कहा कि परम पावन दलाई लामा ने अपनी 90वीं जयंती से पहले धर्मशाला में आयोजित दीर्घायु प्रार्थना समारोह में आशीर्वाद दिया। परम पावन ने अवलोकितेश्वर के आशीर्वाद को महसूस करने का उल्लेख किया और अगले 30-40 वर्षों तक लोगों की सेवा करते रहने की अपनी मंशा व्यक्त की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse