टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5/7/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की बैठक बिरसा कॉलेज खूंटी में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, एवं राजेश सिंह, रोशन नायक, अमन साहू उपस्थित हुए।
बैठक में संगठन के मजबूती एवं विस्तार, कॉलेज कमिटी, महानगर कमिटी, जिला कमिटी को पुनः गठन एवं आगामी कार्यक्रम इत्यादि विषय को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक बिरसा कॉलेजों में कमिटी बनाने तथा महानगर कमिटी बनाने हेतु 5 सदस्य संयोजक मंडली का गठन किया गया जो इस प्रकार है।
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, कुश साहू, अनुज कुमार, राजेश सिंह, रोशन नायक, अमन साहू,जगरनाथ भेंगरा,सचिन टोप्पो, अनुराग नाग, आकाश कुमार,योगेश कुमार, सौरभ, हर्षवर्धन, सचिन टोप्पो इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse