प्रांतीय अधिवेशन 6 जुलाई को राज विलास रिजॉर्ट धनबाद में, तैयारियां पूरी

 

  • अधिवेशन के मुख्य अतिथि केंद्रीय न्याय एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा उद्घाटनकर्ता केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया है कि मारवाड़ी सम्मेलन धनबाद जिला के आतिथ्य मे 6 जुलाई दिन रविवार को राजविलास रिजॉर्ट गोविंदपुर धनबाद मे आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का नवम प्रांतीय अधिवेशन नई उमंग की तैयारीयां कर ली गई है। 

उन्होंने बताया कि इस प्रांतीय अधिवेशन में रांची जिला से 60 से भी अधिक सदस्यगण भाग लेंगे तथा अधिवेशन में झारखंड के सभी जिलों से 500 से भी अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन नई उमंग मे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल सत्र- 2025- 27 के लिए प्रांतीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।

अधिवेशन के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय न्याय एवं कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, तथा उद्घाटनकर्ता केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 6 जुलाई दिन रविवार को प्रातः 10बजे नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता द्वारा दीप प्रज्वलन किया जाएगा। एवं  प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल का संबोधन होगा। 

अपराह्न 12 बजे अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाशपति तोदी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण कराया जाएगा। तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल का अभिनंदन एवं उद्बोधन होगा एवं अध्यक्ष द्वारा प्रांतीय महामंत्री का घोषणा करेंगे। प्रांतीय महामंत्री द्वारा अन्य सभी प्रांतीय पदाधिकारीयों की घोषणा की जायेगी एवं अतिथियों द्वारा स्मारिका नई उमंग का विमोचन किया जाएगा। 

अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार केडिया, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा सभी  का संबोधन होगा। तत्पश्चात उद्घाटन कर्ता संजय सेठ एवं मुख्य अतिथि अर्जुन राम मेघवाल का संबोधन होगा। तत्पश्चात सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। अधिवेशन का द्वितीय सत्र- अपराह्न 2:30 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें खुला सत्र एवं अधिवेशन का समापन समारोह होगा। 

जिसमें अधिवेशन मे सहभागिता हेतु जिलों को प्रोत्साहन सम्मान, सर्वाधिक सदस्यता बनाने हेतु जिलों को सम्मान, अतिथियों का सम्मान, एवं शाम 6 बजे धनबाद जिलाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ अधिवेशन का समापन होगा। उन्होंने बताया कि यह अधिवेशन नई उमंग के साथ संगठन को नई दिशा प्रदान करेगा और समाज के लिए एक यादगार सिद्ध होगा। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse