गवर्नर से मिले केंद्रीय मंत्री गडकरी

 

राज्यपाल से मिले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल ने राज्यवासियों को रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर एवं गढ़वा–रेहला फोरलेन बाईपास समर्पित करने के साथ-साथ राज्य में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात देने के लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। 

उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति और प्रगति में उनके द्वारा किए जा रहे सक्रिय प्रयासों के लिए बधाई दी। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यों से न केवल राज्य में आवागमन की सुविधा में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse