सरकार रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करें : देवेंद्रनाथ महतो

 

शोहदा-ए-करबला की याद में रक्तदान शिविर संपन्न

टीम एबीएन, रांची। शोहदा-ए-करबला की याद में आज एक दिवसीय रक्तदान शिविर संपन्न किया गया। यह रक्तदान शिविर आज गुरुवार को डोरंडा पुराना हाई कोर्ट के पास संपन्न हुआ। रज्जा यूनिट फाउंडेशन के द्वारा लहू बोलेगा संस्था के सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें लोगों की उत्सुकता देखने को मिली। लोगों द्वारा इसमें लगभग 20 यूनिट तक रक्त संग्रह किया गया। एकत्रित रक्त सदर अस्पताल ब्लड बैंक रांची को सोंपा गया। 

कार्यक्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। रक्तदान के दौरान श्री महतो ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अब तक रक्तदाताओं के प्रति उदासीन रवैया रहा है। 

आए दिन रक्त के कमी के कारण राज्य में सैकड़ो लोगों की आकस्मिक मृत्यु हो रही है। ब्लड डोनेशन और स्टोरेज पर राज्य सरकार को गंभीर होनी चाहिए। ब्लड डोनेशन कैंप आर्गेनाइजेशन को आर्थिक सहयोग और बल्ड डोनर को 25 रुपए से बढ़ाकर 250 रुपए तक रिफ्रेशमेंट राशि होनी चाहिए। 

राज्य के सभी 24 जिलों में वोल्वो लाल AC बस उपलब्ध कराया जाय। वर्तमान समय में झारखंड में एक मात्र वोल्वो लाल AC बस है वह भी खराब है। इस फाउंडेशन कमेटी असफर खान, नदीम खान, शाहनवाज अब्बास, मोहम्मद फहीम, साकिब रज्जा, बबर खान आदि लौग मोजूद रहे।

बताते चलें कि यह रक्तदान शिविर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी के याद पर किया गया। इमाम हुसैन अपने हक, इंसाफ और न्याय के लिए करबला मैदान में अपने परिवार के साथ शहीद हुए थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse