नगर पंचायत की निकम्मी व्यवस्था को ढोल लेकर जगाने निकली जनता

 

शहर में ढिंढोरा पिट कर ईओ को 8 सूत्री ज्ञापन सौंपा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। नगर पंचायत क्षेत्र में बजबजाती नाली,कीचड़ से भरा शहर ,हर तरफ जल जमाव, आदि अन्य व्यवस्था में फेल से आक्रोशित जनता बुधवार को ढोल बजा कर ढिंढोरा पीटा व फिर व्यवस्था में सुधार के लिए मांगपत्र नगरीय प्रशासन तर्निश कुमार हंश को दिया,कार्यक्रम की शुरुआत जय प्रकाश चौक से भाजपा नेता सह अधिवक्ता प्रेमतोष कुमार सिंह व मधुलता रानी के नेतृत्व सुरु किया गया।

जिसमें दर्जनों से ज्यादा लोगो ने ढोल बजा कर नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार व जन समस्याओं को अवगत कराते हुए नारे बाजी किया,व शहर में विभिन्न मार्गों को भ्रमण करते हुए नगर पंचायत कार्यालय पंहुचकर 8 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया जिसमें शहर विभिन्न स्थानों पर सूखे पेड़ की टहनियां को कटवाने, शहर में लावारिस कुत्तों के बिष को एंटी वैक्सीन शहर में सभी लाईट को मरम्मत व व्यवस्थित जलवाने, नालियों की सफाई, मच्छरों से रोकथाम, मांस मछली, मिठाई आदि खाद्य पदार्थों को गुणवत्ता चेक करने नियमित रूप से पीने की पानी सप्लाई, सड़को पर आवश्यक अतिक्रमण को जल्द मुक्त करने आदि मांग शामिल है।

वही नेता प्रेमतोष सिंह ने कहा कि नगर प्रसाशन गहरी नींद में सो गई थी एवं उनके कर्मी सिर्फ जनता से पैसा उगाही करने में व्यस्त है जनता होल्डिंग पानी सफाई,व दुकान लगाने तक का टैक्स दे रही हैं। लेकिन जनता को उनके अनुकूल सुविधा मुहैया नही किया जा रहा था जिसके कारण हमलोग जगाने निकले है अगर अभी से भी व्यवस्था में सुधार नही किया गया तो आगे और भी बेहतर तरीके से चरणबद्ध आंदोलन होगा।

महिला नेत्री मधुलता रानी ने भी शहर में गंदगी व तमाम समस्याओं की सीधा असर शहरी महिलाओं पर पड़ने की बात कहीं व सुधार करने की चेतावनी दी,मौके पर भाजपा नेता अजय प्रसाद गुप्ता,अनिमेष अग्रवाल,सचिन आनंद राजेश कर्ण ,शिबू कांस्यकर आदि कई लोग शामिल थे।

क्या है मामला, कैसा है राज पाट

बिगत दो वर्षों से ज्यादा झारखण्ड में जहाँ एक तरफ सरकार शहरी निकाय चुनाव नही कराकर शहरी प्रतिनिधियों को कुछ नही देखने ,कुछ नही सुनने व कुछ नही बोलने वाला बंदर बनाकर रख दिया हैं वही शहर में प्रशासकीय व्यवस्था लगभग चरमरा गई हैं, जनता कहा जाए किससे कहे कौन सुने वाली कहानी बन कर रह गयी। 

ऐसे तो अख़बार के सुर्खियों तो व्यवस्था की आईना समय समय पर दिखाया ही जाता हैं। व्यरोक्रेट व्यवस्था में कहा खाया व कहा नहाया,सब सही ही माना जाता हैं।लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों को ना होना कितना खलता हैं यह बात आज सभी निकाय क्षेत्रों की जनता महसूस करती होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse