नाली निर्माण के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, इलाके में दहशत

 

टीम एबीएन, रांची। रांची के निवारणपुर इलाके में फ्लाईओवर के नीचे मरम्मत कार्य के दौरान गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गयी। यह कार्य एलएंडटी कंपनी द्वारा किया जा रहा था। पाइपलाइन फटते ही तीव्र गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गयी।

गैस रिसाव को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत आसपास के घरों और दुकानों को खाली करवा लिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए दमकल विभाग की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं, हालांकि गेल इंडिया की तकनीकी टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब दो घंटे लग गए। स्थिति पर नियंत्रण पाने के बाद टीम ने गैस पाइपलाइन को बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस की तेज़ गंध के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो गया था, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही, एलएंडटी और गेल के अधिकारियों से जवाब-तलब की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse