डीएवी बरियातु में हुआ प्रतिभा का सम्मान ताकि देश बने महान

 

टीम एबीएन, रांची। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बरियातु रांची में सी.बी.एस.ई. दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2025 के स्कूल टाॅपर तथा 90% अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा जे.ई.ई. मेन्स और एडवांस्ड तथा नीट 2025 में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को मेमेंटो और प्रमाण - पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि,अन्य गणमान्य अतिथियों और अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती सुशीला गुप्ता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। विशिष्ट अतिथि आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के आजीवन मानद सदस्य श्री शत्रुघ्न लाल गुप्ता थे। 

गणमान्य अतिथियों में डी.ए.वी. कपिल देव के प्राचार्य  सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी श्री मनोज कुमार सिन्हा,  डी.ए.वी. हेहल के प्राचार्य  सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी श्री बिपिन राय, डी.ए.वी. पुन्दाग के प्राचार्य डाॅ. तापस घोष, डी.ए.वी. खलारी के प्राचार्य श्री कमलेश कुमार और डी.ए.वी. गांधीनगर के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार झा उपस्थित थे।

स्वागत सम्भाषण में प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने विद्यालय के सत्र 2024-2025 का परीक्षाफल विश्लेषण रिपोर्ट प्रस्तुत किया। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दीं। कार्यक्रम में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

उन ओर विमुख उन्होंने कहा कि आप इस धरती की बगिया के वे चुनिंदा फूल हैं जिनकी महक के प्रसारित होने की क्षमता चाॅंद-तारों तक है। आपकी सफलता आपके प्रयास का परिणाम है। आप अपने प्रयास में इसी प्रकार लगन का रंग भरते रहिए और उसे सोद्देश्यों से संपुष्ट करते रहिए, निश्चित रुप से आप सर्वत्र प्रकाशमान होंगे और आपसे समस्त जगत भी आलोकित होगा ‌

श्री मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि आप अपने मन में सदैव अच्छा करने का गगांठ बांध कर रहे। यदि आपने अपने मन पर नियंत्रण पा लिया तो आपके द्वारा किया गया प्रत्येक काम प्रशस्त कर्म की ओर ही प्रेरित होगा।

श्रीमती सुशीला गुप्ता ने विद्यालय परिवार को उसकी उपलब्धियों पर बधाई दी और कहा कि डी.ए.वी. बरियातु के शिक्षक विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए सतत् प्रयत्नशील हैं। इस कारण प्रत्येक वर्ष इस स्कूल का रिज़ल्ट हर वर्ष अच्छा होता है। 

अभिभावकों ने भी विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि इस विद्यालय के शिक्षक वास्तविक मायने में बगिया के माली की तरह बच्चों का ध्यान रखते हैं और उनके समग्र विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं। समस्त अतिथियों ने विद्यार्थियों को बधाई दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना कहीं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse