डीएवी बरियातु में मनाया गया नवागंतुक दिवस

 

नवागंतुक दिवस- अध्यवसायिता, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति संकल्प का आह्वान 

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातु रांची में आज 01.07.2025 को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नवागंतुक दिवस (फ्रेशर्स डे) का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में आर्यभाव को संवर्धित एवं संपुष्टित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का शुभारंभ महाहवन से हुआ। तत्पश्चात बारहवीं एवं अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। 

मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि ग्यारहवीं कक्षा विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस दरम्यान आपके प्रयास आपके विचारों और भविष्य को गढ़ने में महती भूमिका निभायेगा। 

आप सदैव अपने माता-पिता और शिक्षकों का आदर भाव रखें। पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व विकास के प्रति सजग रहें। उन्होंने विद्यार्थियों को  एक बौद्धिक रूप से परिपूर्ण और सजग नागरिक बनने की शुभकामनाएं दीं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse