टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन लोहरदगा जिला के महामंत्री सह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुमला विभाग के संपर्क प्रमुख समाजसेवी सुधीर अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय प्रवक्ता सह लोहरदगा जिला प्रभारी संजय सर्राफ ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि सुधीर अग्रवाल एक कर्मठ, सरल, मिलनसार, हंसमुख तथा एक विनम्र और उदार व्यक्तित्व के धनी थे।
वे मृदुभाषी स्पष्टवादिता तथा धार्मिक व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। उन्होंने समाज में एकता, संस्कृति और परंपराओं को बनाये रखने के हमेशा तत्परता से कार्य करते थे। उनके अचानक निधन से सभी स्तब्ध है। तथा उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस दु:ख की घड़ी में हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें और ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse