जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर रांची डीसी भजंत्री रेस

 

समय से आएं आफिस, जनता की समस्याओं का करें त्वरित समाधान, कलेक्टरेट का औचक निरीक्षण कर बोले रांची डीसी 

टीम एबीएन, रांची। रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज मंगलवार को समाहरणालय (कलेक्टरेट) ब्लॉक-ए के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय, विशिष्ट अनुभाजन कार्यालय, जिला आपूर्ति कार्यालय, भू-अर्जन कार्यालय, जिला कल्याण कार्यालय, स्थापना कार्यालय, जिला नीलाम पत्र कार्यालय, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था कार्यालय का निरीक्षण किया। 

उन्होंने कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य-निष्पादन की स्थिति और परिसर की साफ-सफाई देखी। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित और नागरिकों के लिए सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। 

उन्होंने समस्त कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गये पहचान पत्र (आईडी कार्ड) अनिवार्य रूप से पहनने का निर्देश दिया। यह कदम अनुशासन को बढ़ावा देने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। 

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को कार्यालयों में कार्यकुशलता बढ़ाने, लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है और इसके लिए सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करना होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse