रांची से कई ट्रेनें दो महीने के लिए रद, जानें कौन...

 

रांची रेल मंडल की 6 ट्रेनें दो महीने के लिए रद्द

टीम एबीएन, रांची। रांची रेल मंडल अंतर्गत विभिन्न रेलखंडों में चल रहे विकास कार्यों के कारण जुलाई और अगस्त माह में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान कुछ ट्रेनें रद्द रहेगी, तो कुछ ट्रेनों को छोटे स्टेशनों से समाप्त या प्रारंभ किया जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अस्थायी नियमन की घोषणा की है। 

रद्द की गयी ट्रेनें 

  • 18601/18602 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस: यह ट्रेन 2 जुलाई, 3, 5, 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27, 28, 30, 31 जुलाई और 2 अगस्त , 3, 4, 6, 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24, 25, 27, 28, 30, 31 अगस्त 2025 तक रद्द रहेगी। 
  • 58663/58664 हटिया-शंकरपुर-हटिया पैसेंजर : यह ट्रेन भी 2 जुलाई 2025, 3, 5, 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27, 28, 30, 31 जुलाई और 2 अगस्त, 3, 4, 6, 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24, 25, 27, 28, 30, 31 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी। 
  • 58665/58666 हटिया-शंकी-हटिया पैसेंजर : इस ट्रेन का परिचालन भी इन्हीं सभी डेट में जुलाई और अगस्त महीने में स्थगित रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कदम कार्यस्थल पर यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और समयबद्ध परियोजनाओं को पूरा करने के लिए उठाया गया है। 

आंशिक प्रारंभ/समाप्त की जाने वाली ट्रेनें 

13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू पैसेंजर : यह ट्रेन 2 जुलाई से 31 अगस्त 2025 तक निर्धारित कई तिथियों में बोकारो स्टील सिटी से ही प्रारंभ/समाप्त की जायेगी। यानी यह ट्रेन उन दिनों हटिया तक नहीं जायेगी, बल्कि बोकारो स्टील सिटी से ही अपनी यात्रा पूरी या शुरू करेगी। रेलवे की ओर से यात्रियों को सलाह दी गयी है कि वे अपनी यात्रा योजना यात्रा तिथि से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या स्टेशन पर संपर्क कर अद्यतन जानकारी प्राप्त करें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse