रांची : रिम्स-2 की जमीन पर किसानों ने लगायी धान, आक्रोश

 

  • रिम्स-2 निर्माण के विरोध में सड़क पर उतरे किसान, खेती कर जताया आक्रोश 

टीम एबीएन, रांची। रांची में झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स का बोझ कम करने के लिए रिम्स-2 का निर्माण किया जाना है। लेकिन यह प्रोजेक्ट कांके प्रखंड के नगड़ी इलाके में बनने जा रहा है। इससे आदिवासी किसान नाराज है। वे इस जमीन के अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं। जिस जमीन पर इसका निर्माण होना है, वह किसानों की कृषि योग्य भूमि है। 

ग्रामीणों का कहना है कि इस जमीन पर बिना जानकारी और मुआवजे के घेराबंदी की जा रही है। यह उनके जीविका और पहचान पर सीधा हमला है। इसको लेकर आज किसान विरोध प्रदेश करने निकले। किसान विरोध में कुदाल लेकर निकले और सड़क पर ही खेती कर अपनी नाराजगी जताई। इस बीच पुलिस भी मौके पर दल-बल के साथ पहुंची। 

पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया लेकिन किसानों का कहना है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खेती ही उनका एकमात्र सहारा है। सरकार ने रिम्स 2 बनाने से पहले ग्रामीणों से संवाद नहीं किया और घेराबंदी करने लगे। किसानों का आरोप है कि उन्हें अपने ही खेतों में घुसने नहीं दिया जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse