पांच को रवाना होगा 161 कांवरियों का जत्था

 

टीम एबीएन, रांची। श्री सरस सत्संग मंडल द्वारा 55वीं कांवर यात्रा 5 जुलाई को मंडल के प्रमुख संयोजिका राजकुमारी काबरा के नेतृत्व में 161 कांवरियों की जत्था जिसमें 31 महिला बम के साथ दोपहर 2 बजे रांची रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। 

इससे पूर्व 4 जुलाई को हरमू  रोड, पिंजरा पोल गोकुल काबरा के निवास स्थान पर रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक भव्य भजन-कीर्तन के साथ बाबा का आशीर्वाद लेते हुए 5 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे श्री पहाड़ी बाबा का श्रृंगार-पूजन एवं आरती के साथ श्री शिव मंडल के संयोजक प्रेम शंकर चौधरी के साथ मंदिर के मुख्य पुजारी संत कबीर दास सभी कांवरियों को फूल माला चंदन एवं चुंदड़ी ओढ़ाकर रवाना करेंगे। 

कांवर यात्रा में उदय शर्मा, गोकुल काबरा, विनीता काबरा, राहुल अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल आदि बोलबम अपनी योगदान में पूर्ण रूप से लगे हुए हैं। ज्ञात हो कि श्री सरस सत्संग मंडल के संयोजक एवं संस्थापक रहे स्वर्गीय भगवान दास काबरा एवं स्वर्गीय इंद्रदेव प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष बहुत ही धूमधाम से कांवर यात्रा का मंगलमय यात्रा का निर्वहन होता था। उनके सम्मान में उनकी धर्मपत्नी राजकुमारी काबरा के नेतृत्व यह कांवर यात्रा (बोलबम) सभी सदस्यों के साथ बाबा का आशीर्वाद लेकर की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse