टीम एबीएन, रांची। श्री धोली सती दादी महिला समिति द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ के आवास तिरुपति अपार्टमेंट कांके रोड में धार्मिक आस्था और भक्ति भाव से परिपूर्ण वातावरण में श्री धोली सती दादी जी का अलौकिक श्रृंगार, मंगल पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ संजय सर्राफ सपत्नीक अनुराधा सर्राफ ने दादी जी के समक्ष विधिवत ज्योत प्रज्वलित कर एवं पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना व भोग लगाया गया। तत्पश्चात मंगल पाठ व भजन गायिका शशि सर्राफ ने अपने सुमधुर दादी जी की मंगल पाठ एवं मनमोहक भजनों से दादी भक्तों को अमृत गंगा का रसपान कराते हुए खूब झूमाया।
उनके गाये भजनों मे- धोली सती दादी की महिमा अपरंपार... लूट रहा लूट रहा लूट रहा रे दादी जी का खजाना लूट रहा है... दादी दादी बोल दादी सुण लेसी सुण लेसी दादी सुण लेसी... जैसे भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा भक्तगण भक्ति रस में डूब गये। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर संजय सर्राफ ने कहा कि श्री धोली सती दादी जी की आराधना से मानसिक शांति और आत्मिक बल की प्राप्ति होती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नयी पीढ़ी को भी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर- सविता सर्राफ, मंजू सर्राफ, आशा सर्राफ, करुणा बागला, शशि सर्राफ, ममता सर्राफ, मधु सर्राफ, कांता सर्राफ, अनीता अग्रवाल, अनुराधा सर्राफ, मीना शाह, अंशु अग्रवाल, संध्या शाह, अनीता सर्राफ, उमा सर्राफ, आयुषी, तान्या, सृष्टि, श्रेया, अनिकेत,अनु, खुशबू सहित अन्य दादी भक्त उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse