टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार की दोपहर को उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गयी, जब पटना जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान का टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद इस विमान को रांची में ही ग्राउंडेड करना पड़ा।
विमान में लखनऊ जाने वाले यात्री भी सवार थे। घटना का पता चलते ही सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद इस उड़ान को रद्द कर दिया गया, जिसके चलते इसमें सवार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार यह विमान दोपहर 3:15 बजे कोलकाता से रांची में लैंड हुआ था। लैडिंग के बाद जब एप्रन पर विमान की नियमित जांच की गयी तो अगले पहिए में तकनीकी खराबी पायी गयी।
ऐसे में इस उड़ान को रद्द कर दिया गया और पटना जाने वाले सभी यात्रियों को टैक्सी से पटना के लिए रवाना किया गया, जबकि पटना से लखनऊ जान वाले यात्रियों को कनेक्टिव फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक विमान देर रात को रांची से उड़ान भरेगा।
हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की खबर नहीं है। एयरपोर्ट प्रबंधन और एयरलाइंस स्टाफ ने यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी और वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसे लेकर विमानन सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और तकनीकी टीम समस्या के समाधान में जुटी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse