एबीएन न्यूज नेटवर्क, लेस्लीगंज/मेदिनीनगर। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में 21 जून को अज्ञात लूटेरों द्वारा सोना महल दुकान के मालिक अरूण प्रसाद सोनी के मोटरसाइकिल के डिक्की से आभूषण का थैला चोरी कर भागने में सफल रहे थे। इसकी सूचना दुकानदार द्वारा लेस्लीगंज थाना को दिया गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेसन ने लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज झा के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर मामले का उद्भेदन करने का निर्देश दिया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेसन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस के अनुसंधान के क्रम में तथा तकनीकी शाखा के द्वारा पता चला कि चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लादी निवासी रामजीत शर्मा के घर में किराये पर कुछ लोग रह रहे हैं जिनकी गतिविधि संदिग्ध लग रही थी। इस आधार पर पुलिस सत्यापन हेतु कार्रवाई करते हुए किराये पर रह रहे लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी।
जिसमें हिरासत में लिये गये दोनों व्यक्ति आवला दुर्गा प्रसाद पिता आंवला प्रसाद ग्राम गुमड़ कोंडा थाना नातवरम जिला विशाखापतनम आंध्र प्रदेश तथा दूसरा आवला बलराम पिता आवला सुरेश ग्राम कोराटोली थाना असका जिला गंजम उड़ीसा ने लेस्लीगंज घटना में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए पुलिस को पूरी घटनाक्रम की जानकारी दिया। एसपी ने बताया कि अंतरर्राज्यीय गिरोह पलामू में सक्रिय है।
इस गैंग में कई लोग शामिल हैं जो घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। साथ ही रेकी करनेवाले लोग किराये के मकान में ही रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति लेस्लीगंज की घटना में रेकी किया था। जबकि लूट की घटना को अंजाम दो अन्य व्यक्ति द्वारा दिया गया था जो फरार हैं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों को निशानदेही पर एक किलो पैतीस ग्राम सोना तथा एक किलो 150 ग्राम चांदी के आभूषण , दो मोबाईल, एक मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान बरामद किये गये हैं। उन्होंने कहा कि इसी गैंग के द्वारा मनिका में भी घटना को अंजाम दिया गया है। साथ ही इसी गैंग के द्वारा 19 जून 2023 को मुजफ्रपुर बिहार एवं नयागढ़ थाना क्षेत्र में भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है जिसमें ये लोग शामिल थे।
प्रेस वार्ता में एसडीपीओ मनोज कुमार झा, लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम राय व अन्य शामिल थे। छापेमारी दल में एसडीपीओ, थाना प्रभारी के साथ पुअनि बिक्रमशील, शहर थाना के सुबोध कुमार, सदर थाना के नबी अंसारी, आरक्षी बबन यादव, सतीश कुमार रवि व अन्य लोग शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse