एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। रश्मिका मंदाना देशभर में जबरदस्त फैनबेस एन्जॉय करती हैं, और फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं कि वो आगे क्या करने वाली हैं। कल रिलीज हुए दिलचस्प पोस्टर के बाद, रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म मैसा का जोरदार लॉन्च हुआ। पुष्पा 2: द रूल के बाद रश्मिका एक और पैन इंडिया फिल्म मैसा के साथ तैयार हैं।
अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनी मैसा एक ऐसी कहानी लग रही है जिसमें एक महिला योद्धा की हिम्मत और जज्बे को दिखाया गया है। फिल्म का पोस्टर वाकई अब तक कभी न देखा गया लुक देता है, जिसमें रश्मिका मंदाना के चेहरे का तेज और जज्बा साफ नजर आता है।
प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, हौसले में पली। इरादों में अडिग।वो दहाड़ती है। सुनने के लिए नहीं, डराने के लिए। पेश हैं @ रश्मिकामंदाना अपने सबसे तीखे अवतार में #मैसा में।
रश्मिका मंदाना इस प्रोजेक्ट को लेकर खुद भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने फिल्म का टाइटल और लुक अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक खास कैप्शन लिखा, मैं हमेशा आपको कुछ नया... कुछ अलग... कुछ रोमांचक देने की कोशिश करती हूं... और ये... ये वैसा ही एक प्रोजेक्ट है... एक ऐसा किरदार जो मैंने पहले कभी नहीं निभाया... एक ऐसी दुनिया जहां मैं पहले कभी नहीं गयी... और मेरा ऐसा रूप जिसे मैंने खुद भी अब तक नहीं देखा था... ये गुस्से से भरा है... बहुत दमदार है... और बिलकुल असली है। मैं थोड़ी घबराई हुई हूं लेकिन बहुत खुश भी हूं। मैं सच में इंतजार नहीं कर सकती कि आप सब देखें हम क्या बना रहे हैं...और ये तो बस शुरुआत है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse