रथयात्रा पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया खिचड़ी महाभोग प्रसाद

 

विशेष पूजा एवं भजन-कीर्तन का हुआ आयोजन 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर मे जगन्नाथ प्रभु की रथ यात्रा के पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्री राधा कृष्ण जी का भव्य अलौकिक श्रृंगार, विशेष पूजा अर्चना, खिचड़ी प्रसाद महाभोग भजन- कीर्तन एवं सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया। 

श्री राज श्याम जी को खिचड़ी महाभोग, फल, मेवा, चूरमा, पंचामृत, पेड़ा का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे ने लगाया। पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना एवं महाआरती की गयी। तत्पश्चात भजन- कीर्तन के कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने सुमधुर मनमोहक भजनों से भक्तों को अमृत गंगा का रसपान कराते हुए खूब झुमाया। मंदिर में उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने सामूहिक महाआरती में भाग लिया।

तत्पश्चात हजारों श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि मंदिर में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ प्रभु जी की रथ यात्रा महोत्सव आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। 

रथ यात्रा (श्रीकृष्ण), बलभद्र और सुभद्रा से जुड़ी होती है। इस दिन श्रीकृष्ण उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को सजाकर उनकी रथ यात्रा निकाली जाती है। रथ खींचने का पुण्य अगाध माना जाता है। भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के बाद भक्तों की सारी पीड़ाएं और समस्याएं दूर होती है। 

इससे भक्तों के पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा महोत्सव हिंदू धर्म में समरसता सेवा और भक्ति का विशिष्ट प्रतीक है। 27 जून से प्रारंभ होकर 6 जुलाई तक फैला यह महोत्सव भव्य रथों, अनुष्ठानों और भक्तों की भावनाओं का संगम है अखंड एवं पवित्र यह यात्रा न केवल भारत में बल्कि विश्व भर में श्रद्धालुओं का अनूठा आध्यात्मिक अनुभव बनी हुई है। 

मौके पर डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया,संजय सर्राफ पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान, विष्णु सोनी, सुनील पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, पवन पोद्दार, नंदकिशोर चौधरी, प्रमिला पुरोहित, उर्मिला पाडिया, कविता गाडोदिया, संतोष देवी अग्रवाल, सत्यभामा गोयनका, मंगला मोदी,ललिता अग्रवाल, शकुंतला केजरीवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse