टीम एबीएन, रांची। नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय के मैट्रिक परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण सभी 81 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को आज प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के टॉपर जया मुंडा (93.2%) सहित सभी विद्यार्थियों को मुंह मीठा करा कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी गयी।
मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में मैट्रिक की परीक्षा प्रथम सोपान है, जिसको पार कर लेने के बाद विद्यार्थियों के जीवन में कई मार्ग प्रशस्त हो पता है। मैट्रिक के बाद के 5 वर्ष विद्यार्थियों को जीवन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विशेष समय होता है।
इस समय को सदुपयोग करने वाले छात्र का जीवन सफल हो जाता है परंतु जो मार्ग में भटक जाते हैं उनका संपूर्ण जीवन संघर्षमय में बन जाता है। डॉ साहू ने कहा आधुनिक युग में हमें मोबाइल सहित कई जीवानोपयोगी वस्तुएं हमें ललचाती रहती है।
यदि इसे परख कर हम उपयोग करेंगे तो जीवन में कष्ट नहीं होगा। उन्होंने कहा एक सफल विद्यार्थी वही होता है जो अपने लक्ष्य को पूर्ण करने का पूरी लगन के साथ अध्ययन करता है।
कार्यक्रम में शिव प्रसाद साहू, सुजीत उपाध्याय, उर्मिला केरकेट्टा, मनीष साहू, नीतीश साहू, बालचंद उरांव, राकेशचंद्र झा, विजय उरांव, सुनीता मुंडा, रामकिशवर साहू, सुनीता कच्छप, चंदन सिंह अनु देवी इत्यादि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse