टीम एबीएन, रांची। रांची जिलान्तर्गत सिल्ली प्रखंड के मारदु पंचायत अंतर्गत कोचो गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मुरी ओपी क्षेत्र के निवासी पूरण चंद महतो के आवासीय परिसर में एक रॉयल बंगाल टाइगर (बाघ) के प्रवेश की सूचना प्राप्त हुई। जानकारी के अनुसार, बाघ परिसर के भीतर घुसने के बाद वहां लॉक हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा तत्काल रेस्क्यू आपरेशन प्रारंभ किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है तथा बाघ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने की कार्रवाई की जा रही है। यह मामला अत्यंत तकनीकी, संवेदनशील एवं जोखिमपूर्ण है। बाघ की मौजूदगी के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं जिज्ञासावश ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा होने की संभावना भी बनी हुई है, जिससे रेस्क्यू आॅपरेशन में बाधा उत्पन्न हो सकती है एवं जन-धन की हानि का खतरा भी बना रह सकता है।
ऐसी विशेष परिस्थिति में जन-सुरक्षा एवं रेस्क्यू टीम के निर्बाध कार्य हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, रांची उत्कर्ष कुमार ने बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कोचो, मुरी ओ०पी० क्षेत्र में पूरण चंद महतो के आवासीय परिसर से 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse