टीम रेड ने जीता मीडिया कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब

 

रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम येलो को हराया

टीम एबीएन, रांची। रांची यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में वॉलीबॉल मीडिया कप का आयोजन रांची प्रेस क्लब के द्वारा किया गया है। मीडिया कप वॉलीबॉल के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में मीडिया पार्टनर प्रशांत उनिकृष्णन, संदीप उनिकृष्णन, रांची विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कन्वेनर राजेश गुप्ता, इंटरनेशनल रेफरी राजेश सिंह, इंडियन वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यसमिति सदस्य उत्तम राज, अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार, वासुदेव चटर्जी फाउंडेशन के राजीव चटर्जी, रांची जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय ठाकुर, खेलो इंडिया के टेक्निकल हेड उपेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार ने फाइनल मैच सह समापन समारोह का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। 

मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि खेल के मैदान में कलमकारों को खेलते देखना एक सुखद अनुभव है। 

उन्होंने दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी। दूसरे दिन भी सभी मैन आफ द मैच प्लेयर्स को डीआईजी चन्दन सिन्हा की घोषणा के अनुरूप 5-5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी। टूर्नामेंट में दूसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए पहले मुकाबले में टीम रेड ने टीम येलो को 18-25, 25-5, 15-4 से हराया। वहीं रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम रेड ने टीम येलो को 14-25, 25-18, 15-9 से हरा मीडिया कप वॉलीबॉल टूर्नामेंट में पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 

इससे पहले लगातार तीन वर्षों से टीम येलो ही चैंपियन थी। मैन आफ द मैच और टूर्नामेंट आफ द प्लेयर का पुरस्कार टीम रेड के प्रमोद सिंह को दिया गया। वहीं टूर्नामेंट में बेस्ट स्मैशर के रूप में आरजे अरविंद, बेस्ट सप्लायर के रूप में पंकज सिंह, बेस्ट सर्विसर के रूप में अभिषेक सिन्हा, बेस्ट लिफ्टर के रूप में राजेश सिंह, बेस्ट डिफेंडर के रूप में मोनू कुमार को पुरस्कार दिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse