टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कर्मचारी चयन आयोग ने 1373 सेकेंडरी टीचर पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। आयोग ने इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 जून 2025 से शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2025 तय की गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान 19 जुलाई 2025 की मध्य रात्रि तक किया जा सकेगा। फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए 21 जुलाई 2025 की मध्य रात्रि तक लिंक उपलब्ध रहेगा।
उम्मीदवारों के लिए 23 जुलाई 2025 से 25 जुलाई 2025 के मध्य रात्रि तक आनलाईन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आईडी एवं मोबाईल नंबर को छोड़कर किसी भी गलत जानकारी को संशोधित करने के लिए करेक्शन विंडो लिंक उपलब्ध कराया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse