रथयात्रा में विहिप-बजरंग दल के पांच सौ कार्यकर्त्ता विधि व्यवस्था में करेंगे सहयोग

 


विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल, दुर्गावाहिनी-मातृशक्ति रांची महानगर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 27 जून 2025 से होने वाले भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा मेला में विधि व्यवस्था में सहयोग के निमित्त एक महत्वपूर्ण बैठक जगन्नाथपुर स्थित नीलाद्री भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी ने की एवं कार्यक्रम में विशेष रूप से  बजरंग दल प्रांत संयोजक श्री रंगनाथ महतो जी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैलाश केसरी जी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल, दुर्गावाहिनी-मातृशक्ति के संयुक्त तत्वावधान में जगन्नाथपुर में यात्रा के दौरान सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। सेवा शिविर का उद्घाटन आगमी 26 जून संध्या 4:00 बजे होगा। उन्होंने बताया की श्री जगन्नाथपुर में सन् 1977 ई. से ही विश्व हिंदू परिषद द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रथयात्रा के सफल आयोजन हेतु विहिप-बजरंग दल, दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति की बहने यात्रा को संपन्न कराने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करती हैं।

बैठक में उपस्थित बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने कहा कि इस वर्ष लगभग 500 से अधिक बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रातः 05 बजे से ही सेवा कार्य में लग जाएंगे। सभी कार्यकर्ता विभिन्न पालियों मुख्य मंदिर से लेकर मौसी बाड़ी तक प्रभु जगन्नाथ स्वामी के सेवा में तैनात रहेंगे। इस वर्ष विहिप-बजरंग दल एवं दुर्गावाहिनी-मातृशक्ति की बहनों का एक विशेष ड्रेस कोड होगा। 

आगे उन्होंने कहा कि बजरंग दल का ध्येय वाक्य है सेवा सुरक्षा संस्कार को चरितार्थ करते हुए हम सभी कार्यकर्ता सेवा भी देंगे, सुरक्षा का भी ध्यान रखेंगे और संस्कार में स्वयं रहते हुए विभिन्न संस्कारों के पालन कराने का भी मेला में कार्य करेंगे। तथा इस भव्य आयोजन में  सम्मिलित समस्त श्रद्धालु भक्तों का कुशल क्षेम की चिंता के साथ ही अभिनंदन भी करेंगे। संगठन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रसाद (भोग) का वितरण सेवा शिविर के पास किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, प्रांत धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख युगल किशोर प्रसाद, विभाग मंत्री रविशंकर राय, विभाग प्रचार प्रचार प्रमुख अमर प्रसाद, विभाग धर्माचार्य संपर्क प्रमुख सुरेंद्र तिवारी, बजरंग दल रांची विभाग संयोजक अंकित सिंह, विभाग सेवा प्रमुख पारसनाथ मिश्रा, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, उपाध्यक्ष चंद्रदीप दुबे,मुकेश गिरी, राजेश अग्रवाल, सुमन जी, अजय बैठा,  अनिल तिवारी, योगेश खेडवाल, श्रवण जी, आशुतोष मिश्रा, मंजू सिंह, सुलेखा देवी, पार्वती देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse