एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 10 और 11 जून को देवघर का प्रस्तावित दौरा अब स्थगित कर दिया गया है। इस बारे में राष्ट्रपति भवन से एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन को औपचारिक सूचना भेज दी गयी है। राष्ट्रपति के दौरे के टलने के साथ ही एम्स देवघर में होने वाला MBBS का पहला दीक्षांत समारोह भी स्थगित कर दिया गया है। अब इस समारोह की नई तिथि जल्द घोषित की जायेगी।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम को जब एम्स निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दीक्षांत समारोह में शामिल होने का न्योता देकर रांची से लौट रहे थे, उसी वक्त राष्ट्रपति भवन से यह सूचना मिली कि राष्ट्रपति का देवघर दौरा रद्द हो गया है। डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रपति का विशाखापत्तनम दौरा भी रद्द कर दिया गया है, जिससे उनका देवघर आना संभव नहीं हो पाया।
शुक्रवार की शाम को ही फोन के माध्यम से राष्ट्रपति का दौरा रद्द होने की सूचना आई। इसके बाद जिला प्रशासन और एम्स के अधिकारियों ने सारी तैयारियों को रोक दिया। फिलहाल सभी को राष्ट्रपति भवन की अगली सूचना का इंतजार है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse