बढ़ती महंगाई के कारण नहीं बढ़ रही किसानों की आय

 

टीम एबीएन, रांची। आज के दौर में सिर्फ महंगाई बढ़ती जा रही है पर किसानों की आय नहीं बढ़ पा रही है। आप हतोउत्साहित न हो, हम आपके साथ खड़े हैं। हमारे किसान कैसे समृद्ध हो इसे लेकर निरंतर हम अनेकों योजनाओं को लेकर आ रहे हैं। 

आप लोगों का उपजाया धान सरकार खरीदती है, दूध उत्पादन भी सरकार खरीदती है। पूर्व में हमारे मेहनतकश किसानों को लेकर सिर्फ काम चलाऊ काम होता था, हमने इस दशा की दिशा बदली है। आज किसानों को कई क्षेत्रों में सहयोग किया जा रहा है। हम पहले कई उत्पाद के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहते थे, लेकिन इस स्थिति में कमी आयी है, हम जल्द ही अपने पैरों पर खड़ा होने का काम करेंगे।

राज्य में अलग-अलग जगहों पर दूध संग्रहण को कैसे बेहतर बनाया जाए इसे लेकर हम कार्ययोजना बना रहे हैं। पंचायत स्तर पर दूध संग्रहण मजबूत हो ऐसी हमारी सोच है। मुझे पता चला है कि अलग-अलग राज्यों से यहां फर्जी पनीर, फर्जी खोया बेचा जा रहा है, जिसे लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पूरे देश में लोग व्यक्तिगत रूप से खेतीबाड़ी कर उसे व्यवसाय के रूप में भी आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे राज्य के होनहार नौजवान, देश के ख्यातिप्राप्त क्रिकेटर एमएस धोनी भी खेतीबाड़ी करते हैं। और उनके खेत का उत्पाद विदेशों में भी बेचा जाता है। जब क्रिकेट खेलने वाले एक व्यस्त व्यक्ति खेतीबाड़ी कर सकते हैं तो हम क्यूं नहीं?

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse