एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे-75 पर सतबरवा थाना क्षेत्र के ताबर गांव के पास गुरुवार को एक बाइक पुल से नीचे गिर गयी, जिसमें 2 दोस्तों की मौत हो गयी।
मृतकों की पहचान राजबली भुइयां (निवासी-सरजा, सतबरवा) और रूपदेव उरांव (निवासी-झाबर, लेस्लीगंज) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त बाजार करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गयी। घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए तुंबागाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं, रूपदेव की हालत गंभीर देख उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MRMCH) रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी विश्वनाथ राणा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां रो-रोकर बुरा हाल था।
वहीं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में थी और पुल पर नियंत्रण खो देने के कारण नीचे गिर गई। दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने बताया कि अगर समय पर प्राथमिक उपचार मिलता, तो शायद जान बचाई जा सकती थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse