एबीएन सोशल डेस्क। झारखंड प्रान्त मुख्य जोन गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू,शक्तिपीठ अलकापुरी, प्रज्ञापीठ बसस्टैंड स्थित धूर्वा एवं चेतना केन्द्र टाटीसिलवे सहित अनेक इकाई व रांची जिला अंतर्गत प्रखंड प्रकोष्ठ में गंगा दशहरा, गायत्री जयंती सह वेदमूर्ति-तपोनिष्ठ पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य का प्रज्ञावतार स्वरूप, उनका इस दिन महाप्रयाण,अखंड ज्योति एवं यज्ञीय अनुष्ठान, एकादशी व्रत जप, त्रिदिवसीय हर्षोल्लास मनाया गया।
शान्तिकुञ्ज के निर्देशानुसार कई कार्यक्रम आयोजित हुए व निर्देश बताए गए। गायत्री जयंती की पूर्व संध्या में बुधवार 12 घंटे का जप-अनुष्ठान हुआ। गुरुवार को यज्ञीय कार्यक्रम हुए। भारत राष्ट्र के नवनिर्माण, पुनरुत्थान, हर मोर्चे पर सफल संरक्षण की विशिष्ट वैदिक मंत्रों की मंगलमय आहुतियां प्रदान की गई। सायंकाल में दीपयज्ञ विधान हुआ । टाटीसिलवे केन्द्र में हर्षोल्लास पूर्वक कार्यक्रम आयोजन हुआ।
यज्ञीय टीम नायक द्वारा इस अवसर पर युग निर्माण योजना, सत्संकल्प पाठ,अपने अंग अवयवों से अपेक्षा, प्रज्ञा अभियान पाक्षिक पत्रिका का आज के परिप्रेक्ष्य में महत्व तथा उसका सदस्य हर एक प्रखंड स्तर पर बनाना, शान्तिकुञ्ज से जोड़ना, गायत्री महामंत्र संजीवनी विद्या, यज्ञीय अनुष्ठान इस युग की महती आवश्यकता व अपेक्षा पर प्रकाश डाला गया।टीम नायक ने बताया कि प्रज्ञा अभियान पाक्षिक जन-जन के लिए रोचक और सृजनात्मक भी है।
नीरज कुमार ने शान्तिकुञ्ज के अनेक दिशा-निर्देश पर निर्धारित आगामी नवरात्र, अगले वर्ष की वसंत पंचमी पावन अवसर पर झारखंड व रांची टीम का प्रतिनिधित्व और कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके सानिध्य में प्रज्ञागीत गायन वादन हुए और कई नये परिजनों ने पुंसवन संस्कार, दीक्षा संस्कार कराये गए।
दो पाली में यज्ञीय अनुष्ठान विधान हुए। वैश्विक आनलाइन जप-अनुष्ठान समूह प्रतिनिधिमंडल के सानिध्य में आज शुकवार एकादशी पर अखंड जप-अनुष्ठान भी सुबह से 24 घंटे के लिए ऑनलाइन एकादशी अखंड जप की महत्ता पर सबको प्रोत्साहित कर बताया कि यह शनिवार को सुबह चार बजे समापन होगा। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के नीरज कुमार, राजपति शर्मा, जय नारायण प्रसाद ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse