*प्रेस विज्ञप्ति*
*निर्जला एकादशी पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई विशेष पूजा*
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर में निर्जला एकादशी पूजा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण जी का भव्य अलौकिक श्रृंगार, विशेष पूजा अर्चना, महाप्रसाद भोग, भजन- कीर्तन एवं सामूहिक महा आरती का आयोजन किया गया।
श्री राज श्याम जी को फल, मेवा, चूरमा, पेड़ा का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना एवं महाआरती की गई। तत्पश्चात भजन कीर्तन के कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने सुमधुर मनमोहक भजनों से भक्तों को अमृत गंगा का रसपान कराते हुए खूब झुमाया। एवं मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। मंदिर में उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथ जोड़कर परिवार के सुख शांति समृद्धि के लिए श्री राधा- कृष्ण से प्रार्थना की। एवं सबों ने सामूहिक महाआरती में भाग लिया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि निर्जला एकादशी व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत है। तथा इस दिन श्री हरि विष्णु जी के व्रत एवं पूजन से समस्त दुखों से छुटकारा मिलता है। तथा इस दिन की गई पूजा और दान से जीवन में सुख समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है, निर्जला एकादशी का व्रत न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि यह व्यक्ति के मानसिक और आध्यात्मिक विकास में भी सहायक होता है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ,पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान, विष्णु सोनी, सुनील पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, पवन पोद्दार, नंदकिशोर चौधरी, गिरधारी सर्राफ, दीपक सर्राफ, शशि, कांता, अनुराधा, अंजलि, तरुण, अतुल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।
प्रेस प@उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse