टीम एबीएन, कांके/ रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा क्षेत्रीय अधिकार और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हैं। आज शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय कांके का घेराव किया गया। ग्रामीणों में जमीन विवाद, अबुआ आवास, पेंशन वितरण एवं अन्य सरकारी योजनाओं में अनियमितता से भारी आक्रोश है। आंदोलन का समर्थन करने संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो पहुंचे।
देखते ही देखते ग्रामीण एवं संगठन कार्यकर्ताओं कि भींड जुट गया। घंटों तक कार्यालय को घेर कर रखा। जमकर नारेबाजी होने लगी। स्थिति को नियंत्रित करने स्थानीय कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक दल-बल के साथ पहुंचे। देर शाम को आंदोलनरत ग्रामीणों के बीच प्रखंड विकाश पदाधिकारी विजय कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नंदेश्वर दास से वार्ता हुआ।
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जमीन कागजी पेंच में जान बूझकर फसाया जा रहा है। सुधार के नाम पर दलाल और बिचोलिया से कार्यालय का सांठगांठ होता है। प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार का जड़ बनते जा रहा है।मनमानी तरीके से अपने लोगों में ही केवल सरकारी योजनाओं का बंदरबांट हो रहा है।
बताते चले कि आज की इस आंदोलन में फुलेश्वर बैठा, राजु महतो, विनोद डॉन, रविंद्र कुमार दीपक, जयंती देवी, रिंकी चौधरी, सूरज नारायण महतो, जलेश्वर मार्शल, नवीन, अजय, प्रवीण, गौतम, मंटू आदि सैकड़ो संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse