अब मेधा डेयरी का भी मिलेगा मिल्क पाउडर

 

होटवार में मेधा डेयरी के पाउडर प्लांट का शिलान्यास कल 

टीम एबीएन, रांची। रांची सहित पूरे झारखंड के ग्राहकों और किसानों के लिए अच्छी खबर है। होटवार में मिल्क पाउडर प्लांट का शिलान्यास छह जून को होनेवाला है। प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर एक बजे करेंगे। 

उनके साथ कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, एनडीडीबी के चेयरमैन डॉ मीनेश शाह, मेधा डेयरी के एमडी जयदेव बिस्वास सहित कई अधिकारी रहेंगे। प्लांट के बनने से कई फायदे होंगे। दूध सरप्लस होने पर इसे पाउडर बनाने के लिए अब तक दूसरे राज्यों में भेजना पड़ता था। 

यही नहीं, ट्रांसपोर्टेशन पर भी अधिक खर्च होता था। लेकिन, होटवार में प्लांट चालू से अब आसानी से प्लांट में ही दूध को पाउडर में कन्वर्ट किया जा सकेगा। प्लांट चालू होने से किसानों को लाभ होगा। साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse