टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट की घोषणा हो गयी है। परीक्षा में 95.62% विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं देव तिवारी ने पूरा झारखंड में आर्ट्स स्ट्रीम में 481 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया है। जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया है।
बता दें कि इंटर की परीक्षाएं इस साल 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गयी थीं। कुल 2,27, 222 विद्यार्थियों ने इंटर आर्ट्स की परीक्षा दी, जिनमें से 95.62% विद्यार्थी पास हुए।
पहली श्रेणी में 107867 छात्र, दूसरी 104314 में और तीसरी में 5091 छात्र सफल हुए। रिजल्ट के बाद राज्यभर में छात्रों में खुशी की लहर है। गौरतलब हो कि पिछले साल जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 93.16 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse